Homeरायगढ़कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

ओपी के जन्मदिन पर बापूनगर में आयोजित कार्यक्रम में निर्दलीय पार्षद भी बीजेपी में हुए शामिल

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। 
सोमवार को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 37 की महिला पार्षद फुलेश्वरी दुतिया ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय प्रत्याशी उसत राम भट्ट भी आज विधिवत भाजपा में शामिल हो गए।

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के जन्मदिवस पर बापू नगर में केक काटने का कार्यक्रम मोहल्लेवासियो ने रखा था। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी महापौर जीवर्धन चौहान व अन्य भाजपा नेताओं के साथ बापू नगर पंहुचे जहा बड़ी धूम धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया । इसी दौरान वार्ड क्रमांक 37 की कांग्रेस पार्षद फुलेश्वरी दुतिया व वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय पार्षद उसत राम भट्ट, ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने उन्हें भगवा गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश कराया।

बापू नगर सफाई कर्मियों के मध्य विधायक ओपी चौधरी ने जन्मदिन पर केक काटा और बधाई स्वीकार की। महापौर जीवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए कहा, विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 37 के निर्दलीय पार्षद उसत भट्ट एवं वार्ड नंबर 42 के कांग्रेस पार्षद धनेश्वरी रमेश दुतिया ने भाजपा प्रवेश करते हुए लाडले विद्यायक को जन्मदिन का उपहार दिया है। दो पार्षदों के भाजपा के प्रवेश करते हुए निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 36 हो गई। छग गठन के बाद पहली बार निगम में भाजपा के बड़ी संख्या में पार्षद है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read