Homeक्राईम न्यूजशादी में गये थे घरवाले, सूने मकान में चोरों ने उड़ा दिये...

शादी में गये थे घरवाले, सूने मकान में चोरों ने उड़ा दिये 45 लाख के गहने और नगदी, देखें वीडियो..

SP दिव्यांग पटेल भी मौके पर पहुंचे, पुलिस मामले की जांच में जुटी
लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर के घर हुई है चोरी

क्रांतिकारी संकेत jatri gown me chori
रायगढ़।
जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के जतरी गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी सहित लाखों रूपए के सोने के गहने पार कर दिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ओडिशा और मंदिर दर्शन करने दंतेवाड़ा गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल भी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा कि करीबन 45 लाख रूपए की चोरी हुई है। परंतु विश्वंस्त। सूत्रों अनुसार चोरी की रकम और भी ज्यायदा है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ धनंजय सारथी कलेक्टर रहे एमआर सारथी के भतीजे हैं। जो पुसौर थाना क्षेत्र के सूपा के पास जतरी गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को पीड़ित परिवार में बेटे की शादी है। इस संबंध में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि धनंजय सारथी अपने पूरे परिवार के साथ 1 जनवारी को ओडिशा और मंदिर दर्शन करने दंतेवाड़ा गए हुए थे और 3 जनवरी की शाम वापस लौटे तब उन्हे चोरी की घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि कितने रूपए की चोरी हुई है इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही जांच के बाद ही कीतने की चोरी हुई है इसकी जानकारी मिल पाएगी। jatri gown me chori

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read