Homeरायगढ़डायल 112 की समीक्षा बैठक : रिस्पांस टाइम में कॉलर की मदद...

डायल 112 की समीक्षा बैठक : रिस्पांस टाइम में कॉलर की मदद करने के निर्देश

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
आज पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में डायल 112 ईआरव्ही स्टाफ, चालक और एबीपी मैनेजरों की समीक्षा बैठक का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डीएसपी बनर्जी ने डायल 112 की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए विभिन्न कमियों की विस्तार से समीक्षा की और स्टाफ को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए निर्धारित बिंदुओं पर समय से वाहन की उपस्थिति, त्वरित रिस्पांस टाइम और कॉलर की मदद करने जैसे निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से सामने आई खामियों जिनमें समय पर ड्यूटी और एटीआर प्रोफार्मा पूर्ण कर भेजने, डीएसआर के लिए मीटर रीडिंग, इवेंट रजिस्टर का रख-रखाव आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डीएसपी बनर्जी ने कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए।

बैठक में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डायल 112 ईआरव्ही स्टाफ को पुलिस महानिदेशक महोदय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए, जिन्हें डीएसपी सुशांतो बनर्जी और रेडियो एसआई पुष्पेंद्र श्याम ने सौंपा। बैठक में रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डायल 112 स्टाफ, एबीपी मैनेजर राजीव सिंह एवं सहायक प्रभारी श्याम रतन गुप्ता भी उपस्थित थे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read