Homeरायगढ़डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार...

डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार : अमर अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
पूर्व मंत्री वर्तमान में बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार के राज्य सरकार को भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही किसान भाइयों से की गई मोदी जी की गारंटी भी साकार हुई। हमने बकाया बोनस देने के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की गई है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इन 11 सालों में देश में जो बड़ा बदलाव आया है, उससे छत्तीसगढ़ सहित देश के प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पीएम आवास के जरिए गरीब परिवारों के घर का सपना पूरा हुआ। छत्तीसगढ़ में हमने सरकार गठन के दूसरे दिन ही पहली कैबिनेट में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर मोदी जी के वायदे को पूरा किया है। प्रदेश में 26 लाख से अधिक पीएम आवास मंजूर किए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 38 हजार आवास बन चुके हैं।

प्रेसवार्ता में इनकी भी रही मौजदूगी
प्रेस वार्ता में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह,राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, गुरुपाल सिंह भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, बिलासपुर जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, सतीशचंद्र बेहरा, गोपाल शर्मा एवं सुभाष पांडे मौजूद रहे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read