
क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़
आगरा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें छोटे भाई आकाश शर्मा पर हत्या का आरोप है।
कोतवाली के टीला माईथान में शुक्रवार देर रात मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। घर से भाग रहे आरोपित को मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। बड़ा भाई गाड़ी चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। आरोपित फिल्मों में कैमरामैन के रूप में काम करता था।
पिछले 7 महीने से वह आगरा में रहकर फोटोग्राफी कर रहा था। नशे और जुआ की लत के कारण आए दिन घर में झगड़ा होता था। आरोपित संपत्ति बंटवारे का भी दबाव मां पर बना रहा था। भाई पर हमले के बाद आरोपित ने घर में तोड़फोड़ भी की।





