Homeरायगढ़रात में जंगल से निकलकर गांव तक पहुंचने लगे हाथी, किसान की...

रात में जंगल से निकलकर गांव तक पहुंचने लगे हाथी, किसान की फसल बर्बाद

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
रायगढ़ में हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार रात जंगल से निकाल कर एक हाथी रायगढ़ वन परिक्षेत्र के चक्रधरपुर गांव पहुंच गया। इसके बाद यहां उसने धान की फसलों को रौंद दिया। काफी देर बाद रात में हाथी वापस जंगल की ओर चल गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत के सांस ली।

दरअसल, रात में जब हाथी के गांव आने की जानकारी वन अमले को लगी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर वनकर्मी हाथी को जंगल की ओर खदेडऩे का प्रयास किया, पर हाथी खेत जा कर धान की फसल को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने मोहित गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता के फसल को बर्बाद कर दिया। रात में हाथी जंगल से निकलकर गांव पहुंचा और जब हाथी की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनके बीच डर का माहौल निर्मित हो गया। रात के समय हाथी गांव में घूम-घूम कर नुकसान करता रहा। हालांकि उसे जंगल की ओर खदेडऩे का प्रयास वनकर्मी कर रहे थे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read