
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। किसान खाद की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों के फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस समस्या को लेकर पुसौर क्षेत्र के किसानों ने खाद की शीघ्र उपलब्धता की मांग करते हुए पुसौर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
बुधवार को पुसौर क्षेत्र के किसान नेता लल्लू सिंह, कांग्रेस नेता रोहित पटेल, बसंत डनसेना, हरभजन सिंह, रामकुमार पटेल, दयानंद मिश्रा, सुखसागर गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद साहू , सुभाष चौहान, डोलमणि पटेल, कैलाश सहित अन्य लोगों के द्वारा पुसौर तहसीलदार को खाद आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु आवेदन दिया हैं।
जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को खाद की हो रही अनुपलब्धता के संबंध में आपसे निवेदन है कि यथाशीघ्र खाद की उपलब्धता सुनिश्चत करें, छोटे धान के लिए समय निकलता जा रहा है और सोसायटी में आज पर्यन्त तक खाद नहीं मिल पा रहा है। जबकि निजी गोदामों या दुकानों में ब्लैक में खाद मिल रहा है, चूंकि किसानों को हो रही दिक्कत को देखते हुए हम आपसे यथाशीघ्र खाद की उपलब्धता के लिए निवेदन करते हैं अन्यथा सोमवार से चक्का जाम किया जाएगा, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होगें।





