Homeछत्तीसगढ़नौतपा में पहली बार मानसून ने दी छत्तीसगढ़ में दस्तक : रायगढ़...

नौतपा में पहली बार मानसून ने दी छत्तीसगढ़ में दस्तक : रायगढ़ में छाये रहे बादल

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है. पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बस्तर पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया. बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था.

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए हैं. गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसी तरह रायगढ़ जिले में आज दिनभर बादल छाये रहे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read