Homeरायगढ़तारन प्रकाश सिन्हा, रजत बंसल सहित 10 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का...

तारन प्रकाश सिन्हा, रजत बंसल सहित 10 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा

संयुक्त सचिव से विशेष बने 2012 बैच के आईएएस अधिकारी

क्रांतिकारी संकेत
रायपुर।
राज्य शासन ने नए साल से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया है। अब उन्हें संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश में रजत बंसल भा.प्र.से. (2012), रितेश कुमार अग्रवाल भा.प्र.से. (2012), अभिजीत सिंह भा.प्र.से. (2012), रणबीर शर्मा भा.प्र.से. (2012), पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, भा.प्र.से. (2012), तारन प्रकाश सिन्हा भा.प्र.से. (2012), इफ्फत आरा भा.प्र.से. (2012), दिव्या उमेश मिश्रा भा.प्र.से. (2012), पुष्पा साहू भा.प्र.से. (2012), संजय अग्रवाल भा.प्र.से. (2012) को पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस शिव अनंत तायल को प्रोफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read