
क्रांतिकारी संवाददाता
पत्थलगांव। शासन, सत्ता, प्रशासन सब बदल गया, पर नही बदला तो सिर्फ पत्थलगांव शहर के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की खराब गड्ढ़े वाली सडक़ों के हालत, कई दशक से एक जैसी है जिसमे कोई सुधार होता नही दिख रहा है। जशपुर रोड पुरन तालाब के आसपास की सडक़ में बड़े बड़े गड्ढे से सडको में चलना हो रहा मुश्किल लगभग 4 मीटर की डामर की सडक जहां से एक बार मे एक वाहन ही पार हो सकते है। दूसरे तरफ से आने वाले वाहन या बाइक राहगीरों को सडक से नीचे उतराना पड़ता है। और सडक के नीचे उतरने वक्त अगर जरा सा चुके तो आपका गिरना तय है। और इन सब बातों से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को कोई मतलब नही कहने को तो केंद्र सरकार की सडक़ पर गढ्डों के चलते आवागमन में भारी मुश्किलो से लोग हो रहे परेशान चाहे वो पत्थलगांव शहर के ह्रदय स्थल इंदिरा चौक हो या जशपुर रोड का सडक़ पूरी तरह खस्ता हाल सडक विभाग को पता ही नही चलता कि सडक़ चलने लायक नही है। स्थानीय पत्थलगांव एवं आसपास के लोगो की दाद देनी होगी कि बड़े बड़े गड्डे हो या सडक़ भी न रहे चलना तो हर हाल में ही है। बरसात के दिनों में पानी गिरा तो गड्ढे से यातायात परेशान करता है और धूप निकला तो सडक से उड़ते हुए धूल से शहर वासी पूरी तरह से त्रस्त है अब इन सडक के खराब हालत को लेकर जाए तो किसके पास कहि कोई सुनने वाला नही।
शहर के मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जशपुर रोड और इंदिरा चौक के पास के जर्जर सडक से पार होना अपनेआप में बड़े पहाडो में फतह करना जैसा टास्क है जिसे हम शहर वासी रोजाना पूरा कर रहे है पर विभाग सडक़ जैसी बेहत जरूरी समस्या से निजात देने में पूरी तरह असमर्थ है। वरिष्ट अधिवक्ता एवं समाजसेवी मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के पत्थलगांव शहर के बस स्टैंड और जशपुर रोड सडक़ के खस्ताहाल सडक पर कहा कि हमारे जिले से मुख्यमंत्री है पर पत्थलगांव शहर के सडको का हाल बेहद परेशान करने वालाहै। एक गड्ढे को बचाये तो दूसरा गड्डा सामने आ जाता है। सडक से नीचे अगर गाड़ी उतारी जाए तो नीचे और बड़े गड्ढे से हालत खराब हो जाता है। एनएच विभाग विभाग को शहर के सडको के गड्ढे भरने की जरूरत है। जिससे शहर वासीयो को चलने मै आसानी हो सके आराम से वाहन चला पाएं सडक़ के गड्डो के साथ सडक़ के नीचे के गड्ढे भी भरे जाए जिससे सडक़ों के खस्ताहाल से आमजनों को निजात मिल सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सडक के गड्डो को लेकर पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंग बिसेन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को सडक़ के रखरखाव पे ध्यान देना चाहिए पत्थलगांव जशपुर रोड और बस स्टैंड के पास चौक में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। विभाग को सडक के गड्डो को भरना चाहिए मैं रास्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को जशपुर रोड और बस स्टैंड के गड्डो को ठीक करने कहता हूं।





