
क्रांतिकारी न्यूज़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। बीजापुर में बुधवार दोपहर से चल रही मुठभेड़ में दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से 303 राइफल बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक सामग्री भी जब्त किए गए हैं। गढ़चिरौली क्षेत्र में भी मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार को 12 माओवादियों ने समर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में पांच-पांच लाख रुपये के इनामी माडवी आयतु व माडवी देवा प्रमुख हैं।





