Homeरायगढ़आरओबी से सुभाष चौक तक नाले से हटेगा अतिक्रमण, व्यवसायियों को नोटिस...

आरओबी से सुभाष चौक तक नाले से हटेगा अतिक्रमण, व्यवसायियों को नोटिस जारी करने निर्देश

निगम आयुक्त क्षत्रिय ने किया शहर के जल भराव क्षेत्र सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने रविवार छुट्टी के दिन भी सुबह 6 बजे से शहर के जल भराव क्षेत्र सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नाली पर अतिक्रमण करने पर रामनिवास टॉकीज संचालक और ओवरब्रिज रेलवे ट्रैक से लेकर सुभाष चौक तक नाले पर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को नोटिस जारी करने जुर्माना करने एवं अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से तोडऩे के निर्देश अतिक्रमण निवारण दस्ता के अधिकारियों को दिए।

शनिवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश और रात में हुई तेज बारिश पर चिंता जताते हुए कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सुबह 6:00 से शहर के चिन्हांकित बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का निरीक्षण कर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने चिरंजीवी दास नगर नाला एवं क्षेत्र, मोदीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं नाला, खेतपारा, सिद्धिविनायक कॉलोनी, डायमंड हिल कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, नदी किनारे पंजीरप्लांट, जोगीडीपा, अंडरब्रिज गंधरी पुल सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी जल भराव क्षेत्र में स्थिति सामान्य मिली। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने रामनिवास टॉकीज के सडक़ को काटकर बनाए गए कृत्रिम नाले निर्माण से पानी निकासी की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने नाले में ह्यूम पाइप डालने एवं सडक़ के मरम्मत कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। स इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने नाले के बगल के घर से छत के ऊपर चढक़र रामनिवास टॉकीज के बगल से निकले नाले से पानी निकासी की स्थिति एवं नल की सफाई के लिए पोकलेन सहित अन्य संसाधन लगाने के लिए उपलब्ध जगह का मुआयना किया। नाले में अतिक्रमण की बातें सामने आई, जिसपर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने अतिक्रमण निवारण टीम को रामनिवास टॉकीज संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने रामनिवास टॉकीज रोड स्थित व्यवसायियों एवं निवासियों से भी चर्चा की और जल भराव की स्थिति नहीं हो इसके लिए नाले की सफाई नाले से पानी निकासी अच्छी तरीके से हो इसके लिए निगम की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अशोक सिंह, सूरज देवांगन सहित सफाई ,वाहन एवं जल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

आरओबी से सुभाष चौक तक नाले पर है अतिक्रमण
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने ओवरब्रिज के नीचे से सुभाष चौक तक भी निरीक्षण किया। इस दौरान नाली के ऊपर सडक़ के किनारे व्यवसायियों द्वारा किया गया अतिक्रमण मिला। इससे नाली की सफाई नहीं होने और पानी निकासी बाधित होने के कारण जल भराव की स्थिति बनने की बातें सामने आई। इसपर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने अतिक्रमण निवारण दस्ता की टीम को ओवरब्रिज रेलवे ट्रैक से लेकर सुभाष चौक के नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को नोटिस जारी करने, नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को तोडऩे और सख्ती से जुर्माना करने के निर्देश दिए।
आरपीएफ बैरक की दीवार को तोडऩे के निर्देश
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने रामनिवास टॉकीज के बगल से निकले नाले का उसके पीछे बड़पारा तक नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले के आसपास हुए अतिक्रमण, अवैध चखना सेंटर को हटाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह अंडरब्रिज गंधरी पुल का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान आरपीएफ बैरक के दीवार से भी नाले से पानी निकासी बाधित होने संबंधित बातें सामने आई, जिस पर जेसीबी लगाकर दीवार को तोडऩे और नाले का चौड़ीकरण करने व अतिक्रमण हटाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
गांधीगंज की सफाई करने के निर्देश
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने गांधी गंज परिसर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लंबे समय से खड़े कंडम वाहनों को उठाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह वहां नियमित तौर पर पार्किंग वाहनों को हटवा कर अच्छी तरह से सफाई करने और जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read