Homeरायगढ़मशीन लगाकर रात में रेत का उत्खनन करवा रही रेलवे की ठेका...

मशीन लगाकर रात में रेत का उत्खनन करवा रही रेलवे की ठेका कंपनी आईएससी

रेत लोड दो हाइवा को छाल पुलिस ने पकड़कर खनिज विभाग को सौंपा

क्रांतिकारी संकेत
धरमजयगढ़।
 रायगढ़ जिले में लगातार नदियों से रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन और भंडारण के खबर लगातार निकलकर सामने आते रहते है वही जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मांड नदी के लगभग सभी घाटों से जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर दिन-रात रेत का अवैध परिवहन और भंडारण किया जा रहा है। घरघोड़ा, तमनार, खरसिया और अन्य जिलों में ट्रैक्टरों और हाईवा से रेत की सप्लाई की जा रही है।

बीती मंगलवार की छाल थाना क्षेत्र के जोगड़ा गाँव से हाईवा में अवैध रेत की परिवहन करते दो हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 20 जेएम 3376 और एमएच 12 आईएन 2510 को छाल पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा रात्रि करीब 2- 3 बजे जोगड़ा गांव के मोड़ पर पकड़ा वही दस्तावेज की मांग करने पर ड्राइवरों द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसपर दोनों वाहनों को छाल थाना लाया गया।

रेलवे ठेका कंपनी कर रही रेत चोरी कर भंडारण
उरगा से धरमजयगढ़ रेल्वे लाइन निर्माण का ठेका इरकॉन प्राईवेट लिमिटेड को मिला हुआ है जिसके द्वारा हाथी क्रासिंग पुल का निर्माण का ठेका आईएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है जो की मिली जानकारी अनुसार जोगड़ा मांड नदी में पुल निर्माण का कार्य कर रही है जिसके द्वारा रात्रि पोकलेन मशीन लगाकर मांड नदी से हाईवा में रेत की परिवहन कर हाटी से कोरबा मार्ग में पेट्रोल पंप के पास ढ्ढस्ष्ट प्राइवेट लिमिटेड का कैंप के बगल में रेत का बरसात से पहले भंडारण करके रखा जा रहा है। आईएसजी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जोगड़ा गांव के मांड नदी से हाईवा में रेत परिवहन को लेकर छाल पुलिस को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका वही मिल रही गोपनीय जानकारी अनुसार कंपनी रॉयल्टी की तलाश कर रही है अब देखना है कि अब उन्हें रॉयल्टी मिलती है कि नहीं वही पोकलेन वाहन पर क्या जप्ती की कार्यवाही होगी या नहीं सवालों के घेरे में….?

क्या कहते हैं छाल थाना प्रभारी
रात्रि गश्त के दौरान जोगड़ा गांव के पास से दो हाईवा वाहन रेत परिवहन करते पाए जाने पर थाना लाया गया था जो रेल्वे ठेका कंपनी के है जिसके पास रेत परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से रायगढ़ खनिज विभाग को मामले को सौप दिया गया है।
मोहन भारद्वाज, थाना प्रभारी छाल

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read