Homeजशपुरjashpur News : लुटेरों ने दिनदहाड़े कांसाबेल में चलाई गोली, वृद्ध महिला...

jashpur News : लुटेरों ने दिनदहाड़े कांसाबेल में चलाई गोली, वृद्ध महिला की मौत

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज jashpur News
जशपुरनगर।
जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बटईकेला गांव मंगलवार को एसबीआई के कियोस्क शाखा संचालक से हथियारबंद युवकों ने लूट की असफल कोशिश की। लेकिन बचने-बचाने की कोशिश में छीना झपटी के दौरान हथियार बंद लुटेरों ने पिस्तौल से फायरिंग की, दिन दहाड़े हुए इस फायरिंग में कियोस्क शाखा संचालक युवक घायल हुआ है, जबकि इस हादसे में संचालक की नानी, जो बीच बचाव की कोशिश कर रही थी उसकी गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, उक्त घटना को अंजाम देकर आरोपी जंगल की तरफ  भाग निकले। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आशंका व्यक्त किया जा रहा है आरोपी कियोस्क बैंक लूटने की योजना में थे।

घटना के संबंध में विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर 11:30 बजे के आसपास की है। बटईकेला निवासी किराना व्यापारी संतु कुमार गुप्ता अपने दुकान में बैठा था, तभी दो अज्ञात लोग मोटरसाइकल में सवार हो दुकान पहुंचे और संतु पर बंदूक से गोली चला दी। उक्त घटना में युवक को नानी उर्मिला गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतु गुप्ता घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अज्ञात आरोपी मोटरसाइकल को वहीं छोड़ जंगल की तरफ  भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण तत्काल दुकान की तरफ  भागे, ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच पतासाजी में जुटी है। पुलिस की टीम चारों तरफ  नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।

                जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया की, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। घायल का कांसाबेल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फोरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय, विजय सिंह राजपूत घटनास्थल पर जांच में जुटे हुए हैं। जिले में नाकेबंदी कराई गई है और सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read