Homeजशपुरजशपुर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार वर्षा, फरसाबहार ब्लाक में हुई ओला...

जशपुर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार वर्षा, फरसाबहार ब्लाक में हुई ओला वृष्टि

धान खरीदी केंद्र मे खुले आसमान रखे भींगे पानी से

क्रांतिकारी संकेत
जशपुरनगर।
बीते कुछ दिनों से आसमान मे उमड़ रहे बादल गुरूवार को जिले में जम कर बरसे। गरज और चमक के साथ मूसलाधार वर्षा हुई। जिले के फरसाबहार ब्लाक मे ओला वृष्टि भी हुई है। वर्षा का सिलसिला गुरूवार की सुबह 5 बजे शुरू हुई। बूंदा-बांदी से शुरू हुई वर्षा देखते ही देखते मूसलाधार वर्षा में तब्दील हो गई। लगभग आधा घंटे तक वर्षा होती रही। दोपहर को वर्षा थम गई। शाम 4 बजे मौसम ने फिर करवट ली। फरसाबहार और इसके आसपास के क्षेत्र मे भारी ओला वृष्टि शुरू हो गई। बूंदा बांदी के साथ भारी ओला वृष्टि होने से राहगिरो मे अफरा-तफरी मच गई। यहां साप्ताहिक बाजार होने के कारण सड़क मे भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी। ओले से बचने के लोग दुकान और छपरी मे शरण के कर स्वयं को सुरक्षित किए। बारिश का सिलसिला लगभग एक घंटे तक चलता रहा। तेज गरज और चमक के साथ हुई वर्षा से बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हुई।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM


समितियों मे भीगे धान
ओला वृष्टि और बारिश का असर जिले के धान खरीदी केंद्रों मे भी देखने को मिला। फरसाबहार के धान खरीदी केंद्र मे खुले आसमान के नीचे बिना कैप कवर के रखे हुए धान पूरी तरह से पानी मे भीग गए। पानी निकासी की व्यवस्था ना होने से जमीन पानी से लबालब हो गया। इससे धान को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read