Homeरायगढ़पुराना सारंगढ़ बस स्‍टैण्‍ड में अतिक्रमण पर चला निगम का जेसीबी, कमिश्‍नर...

पुराना सारंगढ़ बस स्‍टैण्‍ड में अतिक्रमण पर चला निगम का जेसीबी, कमिश्‍नर ने खड़े होकर हटवाया अवैध कब्‍जा

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्‍ता अब अवैध कब्‍जा धारियों के खिलाफ मुस्‍तैद नजर आ रहा है, आज बुधवार की सुबह निगम प्रशासन द्वारा सारंगढ़ पुराना बस स्टैंड जूटमिल में अवैध कब्जा कर चखना सेंटर और चिकन मटन दुकान चलाने वालों के दुकानों को अतिक्रमण मुक्‍त किया गया है। इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने खड़े रहकर सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से अतिक्रमण कर संचालित ठेला-गुमटी में अवैध रूप से त्रिपाल शेड डालकर मटन, चिकन बेचने सहित टीन शेड लगाकर निर्मित स्थाई ठेला को जेसीबी से तुड़वाकर हटवाया गया।

पुराना सारंगढ़ बस स्‍टैण्‍ड में 30 से ज्यादा अतिक्रमण कर संचालित अवैध चखना सेंटर, स्थाई निर्माण को हटवाकर सड़क के दोनों छोर को व्यवस्थित किया गया। यहां मटन चिकन दुकान संचालकों द्वारा सड़क पर ही अवैध कब्जा करने एवं मटन, चिकन के अपशिष्ट मांस, खून, मल आदि को सड़क पर ही फेंकने और गंदगी करने की लगातार शिकायत निगम प्रशासन को मिल रही थी।

अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के दौरान अवैध चखना सेंटर संचालकों ने चखना एवं पानी बोतल, पाउच अन्य पैकेट युक्त खाने के सामान की बिक्री कर रोजी-रोटी चलाने एवं परिवार का पोषण करने की बात कही। उन्होंने दुकान हटाने पर परिवार के भरण पोषण एवं रोजी-रोटी छिन जाने संबंधित समस्या कमिश्नर श्री क्षत्रिय के समक्ष रखी। इसपर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने हटाए गए दुकान संचालकों को अस्थाई तौर पर वहां बने पसरा में शिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने दुकान संचालकों को अस्थाई तौर पर पसरा में दुकान लगाकर सामान बेचने, डस्टबिन रखने, कचरा नहीं फैलाने, नाले में कचरा नहीं फेंकने, लोगों को वहां शराब नहीं पीने देने एवं वहां शराब पीने पर मना करने और परिसर को साफ सुथरा और स्वच्छ रखते हुए अपनी रोजी-रोटी चलाने की बात कही।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read