
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। श्रीमती जिज्ञासा पटेल, सहा. शिक्षक (एल. बी.)प्राथ. विद्या. छुछुभांठा, वि. ख.-डभरा, जिला -सक्ती (छ.ग.)को मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा हिन्दी विभाग प्रमुख डॉ. रेशमा अंसारी के दिशा निर्देशन एवं शोध निर्देशक डॉ. जया सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आर्ट एण्ड ह्यूमेनिटिश संकाय के अंतर्गत हिन्दी विषय में शोध प्रबंध “रघुवीर सहाय की कविताओं में चित्रित काव्य चेतना “पर डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गयी।

डॉक्टर जिज्ञासा पटेल श्री विनोद कुमार पटेल (सहा. शिक्षक सकराली) ग्राम -रेड़ा की धर्मपत्नी एवं श्री श्याम मोहन नायक (से. नि. व्याख्याता)ग्राम -नवापारा (म.)की बेटी हैं, उनकी इस उपलब्धि पर सहपाठी, सहकर्मी, जान पहचान एवं रिश्तेदारों से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई सन्देश देने वालों का ताँता लगा है.





