Homeरायगढ़खरसिया के भाजपा पार्षद के बेटे ने नाबालिग लड़की के साथ की...

खरसिया के भाजपा पार्षद के बेटे ने नाबालिग लड़की के साथ की दरिंदगी

सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म, पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
जिले के खरसिया क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा पार्षद के बेटे पर 17 साल की नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीडि़ता के परिजनों ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी दुकान गई थी। लौटने पर वह रो रही थी और परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि आरोपी तेंदुलकर सहिस ने चॉकलेट का लालच देकर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी खरसिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 के भाजपा पार्षद का बेटा बताया जा रहा है।


शिकायत मिलने के बाद खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच कर रही है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read