Homeरायगढ़कोतरा रोड पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार युवक...

कोतरा रोड पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
कोतरारोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यस्क और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 92,000 रुपए है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। छानबीन और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया।

16 जून को प्रार्थी भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर, ने थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक सीजी 11 एव्ही 2640 चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति अपने घर पर दो चोरी की मोटरसाइकिल रखा हुआ है और उन्हें बेचने की फिराक में है। पुलिस ने उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा। कमलेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है, ताकि किसी को शक न हो। उसने अपने साथियों कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, साथ ही ये रात को भी सुन स्थान से बाइक चुराया करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा, तमनार आसपास क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश कर्ष उर्फ मोटू, 40 वर्ष मूल निवासी नवागढ़, वर्तमान में लाईनपारा किरोड़ीमल नगर, दुर्गेश साहू, 24 वर्ष स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर, कलम प्रसाद सिदार, 31 वर्ष मूल निवासी सूरजपुर, वर्तमान में किरोड़ीमल नगर, सूरज पटेल, 20 वर्ष -स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर शामिल हंै। साथ ही तीन नाबालिग को बाल संरक्षण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में चोरी बाइक खरीदी बिक्री पर साक्ष्य अनुरूप धारा 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक राजकुमार पैकरा, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, संजय केरकेट्टा, शुभम तिवारी, लोकेश सिदार, दिलीप सिदार, प्रवीण राज, एवं शिवा प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read