Homeरायगढ़मिरौनी बैराज में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, युवक की मौत

मिरौनी बैराज में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, युवक की मौत

क्रांतिकारी संवाददाता
सारंगढ़।
सारंगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग पंद्रह किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोसीर मुख्यालय से महज 05 किलो मीटर दूर सिंघनपुर गांव स्थित है जहां महानदी पर मिरौनी बैराज बना हुआ है ।गर्मी के मौसम में यहां लोगों का आना जाना बढ़ जाता है वही पर्यटन और पिकनिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रही है पिछले 1माह से इस वर्ष यहां हजारों लोग हर रविवार पहुंचकर नहाने का आनंद ले रहे है वही कुछ लोग डीजे के साउंड में थिरक कर पल गुजार रहे थे कुछ लोग गेट पर चढक़र दौड़ लगा रहे थे किसी न किसी रूप में आनंद ले रहे थे।

पिछले दिनों खबर में यहां की स्थिति सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल में भी दिखाए गए यहां लोग नहाने आ रहे हैं और हुड़दंग कर रहे है इस पर पहरा लगना चाहिए कुछ हद तक पहरा लगा पर लोग अति उत्साहित दिखे और यह नहाने का खेल चलता रहा। इस रविवार को बताया गया कि महानदी बैराज के 16 गेट खोल दिए गए हैं और पानी अधिक जा रहा हैष आज भी बहुत लोग नहाने आनंद लेने पहुंचे हुए थे। लोग अपने अपने मस्ती में नहाकर ,नाचकर कोई गेट में चढक़र दौडक़र खुशी के साथ आनंद ले रहे थे। इसी बीच नहाते नहाते एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महानदी मिरौनी बैराज में लोग नहा रहे थे वहीं सारंगढ़ कमला नगर में अस्थाई रूप से रहने वाले युवक अपने 03 मित्रों के साथ नहा रहे थे और एक युवक उपेंद्र साहू उम्र 22 का युवक डूब गया। यह बात कुछ समय बात पता चला तब तक देर हो गई थी। सूचना पर कोसीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोज कर लास को बाहर निकाल कर मर्ग कायम करते हुए धारा 44/25- 194 बीएनएसए कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read