Homeरायगढ़युक्तियुक्तकरण से बंद हो जाएंगे प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्कूल...

युक्तियुक्तकरण से बंद हो जाएंगे प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्कूल : कांग्रेस

कांग्रेस करेगी शिक्षा न्याय आंदोलन, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
 कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से वर्तमान में जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से 10,000 से ज्यादा स्कूल बंद हो जाएंगे और यहां पदस्थ शिक्षकों के साथ रसोइयों, चौकीदार,भृत्य, महिला समूहों के रोजगार पर भी सीधा प्रभाव पड़ेगा। इसके विरोध में कांग्रेस ने शिक्षा न्याय आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वय नगेंंद्र नेगी व अनिल शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस ली और कांग्रेस के आंदोलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रेसवार्ता को संचालित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने बताय कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण लाने के विरोध में क्रमबद्ध शिक्षा न्याय आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने बताया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार इस प्रक्रिया से प्रदेश के 10463 स्कूल बंद करने जा रही है तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है।

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे जगहों पर स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दावा किया था राज्य में 58000 शिक्षकों के पद खाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा में घोषणा की थी कि 35000 पद भरे जाएंगे। इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की भर्ती की बात की गई है लेकिन यह भर्तियां न करनी पड़े, इसलिए 45000 पद समाप्त किए जा रहे हंै। जब पद ही खाली नहीं रहेंगे तो भर्ती कहां से करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही सिर्फ और सिर्फ कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए ही ये युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी व अनिल शुक्ला ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के विरोध में पार्टी 9 से 11 जून तक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का घेराव करेगी। 16 से 25 जून तक 5 किमी की पदयात्रा होगी और 26 से 30 जून को युक्तियुक्तकरण से प्रभावित स्कूल में जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read