Homeरायगढ़तमनार जनपद पंचायत परिसर में धरने पर बैठे पंचायत सचिव...सरकार पर वादाखिलाफी का...

तमनार जनपद पंचायत परिसर में धरने पर बैठे पंचायत सचिव…सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप…अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत!

क्रांतिकारी न्यूज़ रायगढ़ / पंचायत सचिव संघ ने शासकीयकरण की मांग को लेकर आज से तमनार जनपद पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ के पदाधिकारीयों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि “मोदी की गारंटी” के तहत पंचायत सचिवों के शासकीयकरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है।

इससे आक्रोशित पंचायत सचिवों ने बीते दिन राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव किया था, और अब सभी सचिव कलम छोड़कर जनपद मुख्यालयों में धरने पर बैठ गए हैं। हड़ताल के चलते पंचायत स्तर पर होने वाले प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं, जिससे ग्रामीण विकास योजनाएं और जनसेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

संघ ने कहा है कि आगामी 1 अप्रैल को एक बार फिर रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। पंचायत सचिवों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read