Homeराजनीतिउप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायगढ़ जिले में भाजपा सदस्यता अभियान की...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायगढ़ जिले में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

रायगढ़ | उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायगढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारियों , वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा कर रायगढ़ जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की | सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दो तारीख को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भाजपा की सदस्य बना कर इस अभियान की शुरुआत की और तीन तारीख को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की और आज चार तारीख को प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है इसके बाद पांच तारीख से सभी मंडलो में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी जिसकी तैयारियां पुरी कर ली गई है | पुरे रायगढ़ जिले में आप लोगो को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने है जिसके लिए जिले के तेईस मंडलों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर आप लोगो को तीन सौ सदस्य बनाने है जिसके लिए हम सभी को घर – घर जाकर लोगों जोड़ना होगा हमे उन सभी वर्गों पर भी ध्यान देना चाहिए जो हमसे जुड़ नहीं पाए हैं और इस बार उन्हें भी अपने भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करवा के सदस्य के रुप में जोड़ना होगा |

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read