Homeराजनीतिसिंहदेव की कसम से कांग्रेस में कश्मकश, बतौर मंत्री भी सरकार पर...

सिंहदेव की कसम से कांग्रेस में कश्मकश, बतौर मंत्री भी सरकार पर हमलावर रहे बाबा

क्रांतिकारी संकेत
रायपुर।
 छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद कहा था कि हार कर संन्यास नहीं लेंगे। सिंहदेव ने बात यूं ही नहीं कही थी। उन्हें अपनी ही सरकार में बार-बार अपमानित किया जाता रहा। ढाई-ढाई साल के फार्मूले की बात हो या बतौर मंत्री कामकाज की खुली छूट न होने की, भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बढऩे नहीं दिया। भूपेश बघेल ने उनके गुट के विधायकों को भी अपने पाले में कर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की। यह सब यह उनके मन में टीस है। यही वजह रही कि सरगुजा नरेश ने भी अपने अपमान को बदला लेने का संकल्प ले लिया।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

सिंहदेव यानी बाबा की नाराजगी को असर यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सरगुजा संभाग में खाता तक नहीं खुला। साथ ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस ने मात्र पांच साल में जनता का विश्वास खो दिया। भूपेश को सत्ता से बाहर कर बाबा ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया, लेकिन भूपेश हाईकमान का भरोसा बचाने में कामयाब रहे। इसी साल फरवरी में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने घोषणा की कि अगला विधानसभा चुनाव महाराज यानी बाबा के नेतृत्व में लड़ेगे तो भूपेश बघेल नाराज हो गए। माना जा रहा है कि राजनीतिक अदावत के कारण बाबा को भूपेश का कद बड़ा होना रास नहीं आया। वह आज भी खार खाए बैठे हैं। यहीं वजह है कि आज भी उनके बयान में भूपेश बघेल टारगेट पर होते हैं। सिंहदेव और भूपेश की अदावत का असर प्रदेश कांग्रेस पर पड़ रहा है। सिंहदेव की नाराजगी के कारण सरगुजा संभाग यानी उत्तर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हालत पतली है। दक्षिण में आदिवासी बनाम धर्मांतरित आदिवासी के टकराव के कारण कांग्रेस की पकड़ कमजोर हो चुकी है। मध्य छत्तीसगढ़ में भाजपा का खासा प्रभाव है। ऐसे में सिंहदेव का संकल्प भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है।

पहले दिन से ही खींचतान, टूट गई जया बीरू की जोड़ी
प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस में पहले दिन से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी थी। इसको लेकर दिल्ली में हुई हाईकमान की बैठक के बाद ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री चुन लिया गया और उन्हें शपथ ग्रहण की तैयारी का आदेश मिला। इधर, ताम्रध्वज साहू रायपुर के लिए उड़े, उधर उनके साथ खेल हो गया। ताम्रध्वज रायपुर पहु्ंचे तो पता चला कि भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री चुन लिया गया। साथ ही राजनीति हलके में यह भी चर्चा रही कि मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय हुआ है। इसके मुताबिक पहले ढाई साल भूपेश बघेल और दूसरे ढाई साल टीएस सिंहदेव उर्फ बाबा मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बाद भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव साथ साथ लौटे। तब कहा गया कि जय बीरू की जोड़ी है। मगर ढाई साल बाद जब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद छोडऩे से मना कर दिया तो जया बीरू की जोड़ी टूट गई।

बघेल और सिंहदेव के बीच चौड़ी होती गई खाई
टीएस सिंहदेव का भूपेश बघेल से मोहभंग हुआ तो वह अपने समर्थक विधायकों का कुनबा जोडऩा शुरू किया। इस बीच, राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि सिंहदेव और उनके समर्थक विधायक सरकार से बगावत कर सकते हैं। इस दौरान दिल्ली में हाईकमान के सामने कथित सिंहदेव समर्थक विधायकों ने अपनी ताकत दिखाई। हालांकि बीजेपी के पास भी विधायकों की संख्या उतनी नहीं थी कि सिंहदेव समर्थक बगावत करते हैं तो सरकार बना सके। इसके बावजूद भूपेश बघेल कील कांटा दुरुस्त करने में लग गए और कथित सिंहदेव समर्थक विधायाकों को अपने पाले में मिला लिया। इससे भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच खाई और चौड़ी हो गई।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read