Homeराजनीतितूल पकड़ते जा रहा धान खरीदी केंद्र में विवाद व एफआईआर का...

तूल पकड़ते जा रहा धान खरीदी केंद्र में विवाद व एफआईआर का मामला

एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस ने बैठक कर बनाई रणनीति, इधर भाजपा भी हुई हमलावर

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
पुसौर क्षेत्र के छिछोर उमरिया धान खरीदी केंद्र में पूर्व विधायक प्रकाश नायक व उनके साथियों और फड़ प्रभारी के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। पुसौर थाने में प्रकाश नायक के खिलाफ एफआईआर के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा खोल लिया है। दूसरी ओर भाजपा भी पूर्व विधायक पर हमलावर हो गई है। अब इस मामले ने पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया है। 

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

पूर्व विधायक प्रकाश नायक के ऊपर एफआईआर होने के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित कांग्रेसियों ने एक अहम बैठक कर भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ़ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की है। पूर्व विधायक प्रकाश नायक पर रायगढ़ के पुसौर थाने में धान खरीदी केंद्र में मारपीट करने औऱ सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पर पुलिस नें एफआईआर दर्ज किया है। पूर्व विधायक पर मामला दर्ज होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुईं जिसमे पार्टी ने पूर्व विधायक पर दर्ज एफआईआर को भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीति बताया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन वो भूल गई कि हम कांग्रेसी ही है जो अंग्रेजी हुकूतम के सामने सीना तान के खड़े रहे। हमें दबाना भाजपा सरकार के बस की बात नहीं है। पूर्व विधायक पर एफआईआर के विरोध में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर जल्द ही रायगढ़ में कांग्रेसी बड़ा आंदोलन करने की रुपरेखा बना रहे हैं।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read