
बिजली पानी सड़क और तालाबों का सौंदर्यकरण है लक्ष्य, पानी टंकी निर्माण से कई वार्डों की समस्या होगी दूर -: सुनील ठाकुर
क्रांतिकारी संकेत रायगढ़
घरघोड़ा नगर पंचायत में इस बार कमल खिलाने को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं। क्रांतिकारी संकेत के साथ खास बातचीत में उन्होंने चुनाव और घरघोड़ा के विकास के विजन को बताया। नामांकन के बाद बूथ स्तर पर भाजपा का मैनेजमेंट कंप्लीट हो गया है अब जनसंपर्क के जरिए भाजपा के प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर अपने विजन के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं सुनील का फोकस शहर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण से हो रहे छती के प्रति भी जागरूकता लाने का है उन्होंने बताया कि उद्योग और विकास के साथ प्रदूषण यह तीनों ही वर्तमान समय में समाहित होकर एक साथ आगे बढ़ रहा है जिससे लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है इसके लिए वह घरघोड़ा नगर पंचायत में वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे इसके साथ ही घर-घर में एक वृक्ष लगे इसके लिए भी काम करेंगे। इसके अलावा बिजली पानी सड़क की समस्या का स्थाई निराकरण शहर के प्रमुख तालाबों का सौंदर्यकरण के साथ शहर में बृहद रूप से पानी टंकी का निर्माण कराएंगे जिससे कई वार्डों की पानी की समस्या स्थाई रूप से समाप्त हो जाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा का चैनल तैयार हो रहा है जिसके माध्यम से जमीनी स्तर पर विकास के कार्यों को पहुंचाने का काम किया जाएगा इसके लिए केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है जिले में वित्त मंत्री और सांसद लगातार विकास कार्य को गति दे रहे हैं अब नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष सहित सभी पार्षद जीत कर आएंगे जिससे भारतीय जनता पार्टी का पूरा चैनल क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगा।

घरघोड़ा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 1979 में जन्मे सुनील ठाकुर ने अपने जीवन को समाज सेवा और जनहित कार्यों के प्रति समर्पित कर दिया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा घरघोड़ा के शासकीय हाई स्कूल से पूरी हुई। परिवार के शासकीय कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर उन्होंने रायगढ़ डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने रायगढ़ लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। उनकी शैक्षिक यात्रा उनके जीवन में आगे बढ़ने की मजबूत नींव बनी।
छात्र जीवन से नेतृत्व की शुरुआत
सुनील ठाकुर का नेतृत्व कौशल उनके छात्र जीवन में ही उजागर हुआ। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर मंत्री के रूप में कार्य किया और अपनी मेहनत व प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ प्रदेश सहमंत्री का दायित्व निभाया। छात्र जीवन में ही उन्होंने संगठन कौशल और जनसेवा के गुण विकसित किए, जो आगे चलकर उनके राजनीतिक सफर में काम आए।
राजनीतिक करियर की बुलंदियां
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला सहमंत्री के रूप में सुनील ठाकुर ने युवाओं को संगठित किया और पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य किया। भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुडूमकेला मंडल के प्रभारी रहते हुए उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए कुशल रणनीतियां तैयार कीं, जिससे भाजपा को बड़ी सफलता हासिल हुई।
सामाजिक सेवा में योगदान
राजनीति के साथ-साथ सुनील ठाकुर ने सामाजिक सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वे घरघोड़ा अधिवक्ता संघ के सचिव के रूप में कार्यरत रहे और न्याय व विधि के क्षेत्र में समाज की सेवा की। इसके अलावा, उन्होंने एकल विद्यालय अभियान और सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा के व्यवस्थापक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाया। उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी रहा, जहां उन्होंने समाज में समरसता और राष्ट्रहित के लिए कार्य किया।
जनता और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता
स्थानीय सांसद राधे श्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान और पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बने सुनील ठाकुर को भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए टिकट दिया। उनकी संगठन क्षमता, जनहित के प्रति समर्पण और कुशल रणनीतिक सोच ने उन्हें जनता के बीच एक प्रभावी और लोकप्रिय नेता बना दिया है।
सुनील ठाकुर की विशेषताएं
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: कानून और सामाजिक विज्ञान में गहरी समझ।
नेतृत्व क्षमता: चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्यों में विशेषज्ञता।
समाज सेवा: शिक्षा, अधिवक्ता संघ और सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका।
राजनीतिक अनुभव: भाजयुमो और भाजपा के विभिन्न पदों पर कुशल नेतृत्व।
सुनील ठाकुर का जीवन समाज सेवा, संगठन और नेतृत्व का प्रतीक है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें न केवल पार्टी में बल्कि जनता के दिलों में भी एक खास जगह दी है। भाजपा को उनके नेतृत्व पर गर्व है और उनकी योग्यता और अनुभव से आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है।