Homeरायगढ़बालिका से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट गया जेल

बालिका से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट गया जेल

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक बालिका से छेड़खानी की घटना पर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जून की शाम पीड़िता अपनी मां और के साथ शॉपिंग के लिए गई थी। जब महिला दुकान के भीतर गई, उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसकी बेटी से बातचीत करने लगा। बातचीत के बहाने उसने बालिका का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन पीछे गली में ले जाकर छेड़खानी की। घटना से आहत बालिका ने अपनी मां को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता की मां ने 15 जून को थाना चक्रधरनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी सुमित स्वर्णकार पिता गजानन स्वर्णकार, उम्र 28 वर्ष, निवासी चन्दनगर, थाना चक्रधरनगर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 268/2025 धारा 75(1)(i), 75(1)(iv), 78(1)(i) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आज उसे रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read