Homeरायगढ़छाल रेंज के जंगल में मिला नवजात हाथी का शव, जांच में...

छाल रेंज के जंगल में मिला नवजात हाथी का शव, जांच में जुटे वनकर्मी

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज रायगढ़। जंगल में हाथी शावक का शव मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज के बनहर बीट के कीदा परिसर के आर.एफ. 586 में आज एक नवजात हाथी शावक का शव मिला है। हाथी शावक का शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रसव के दौरान ही शावक की मौत हो गई है।
जंगल में हाथी शावक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही आज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी शावक के पोस्टमार्टम उपरांत ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
ग्रामीणों ने देखा शव
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव के ग्रामीण जंगलों से होते हुए आज सुबह अपने खेतों की ओर जा रही थी इसी दौरान उन्होंने जंगल में हाथी शावक के शव मिलने की जानकारी उन्हें दी है जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read