Homeरायगढ़रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल का शपथ ग्रहण समारोह 16 जुलाई को

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल का शपथ ग्रहण समारोह 16 जुलाई को

रायगढ़। सामाजिक सेवा के कार्य में समर्पित शहर के रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सदस्यगण क्लब की परंपरा के अनुरुप हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन करते हैं। वहीं इस बार भी 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत आगामी 16 जुलाई को होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन शाम सात बजे से प्रारंभ होगा।

वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.जी.ई. रोटेरियन अमित जयसवाल जी , विशिष्ट अतिथि एवं शपथ अधिकारी पी.डी.जी. रोटेरियन शशांक रस्तोगी जी, विशेष अतिथि रोटेरियन अस्सिटेंट गवर्नर विनोद अग्रवाल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे ओमप्रकाश मोदी एवं वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया की विशेष उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा। वहीं शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात् नवीन कार्यकारिणी 2024-25 के नवीन अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया, सचिव रोटेरियन अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटेरियन राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन आशीष अरोरा, सह-सचिव रोटेरियन मयंक केडिया, एवम् क्लब डायरेक्टर्स के रूप में रोटेरियन सुशील रामदास, रोटेरियन डॉ. मनीष बेरीवाल, रोटेरियन विजय अग्रवाल, रोटेरियन ओमप्रकाश मोदी, रोटेरियन अजय जैन, रोटेरियन संतोष अग्रवाल (युग), रोटेरियन पंकज गोयल, रोटेरियन मनीष (गंगौर), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (टायर), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (नवदुर्गा), रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन अमित अग्रवाल, रोटेरियन गौरव अग्रवाल, रोटेरियन हितेश सुनालिया, रोटेरियन मनोज अग्रवाल (पी.डब्लू.डी.), रोटेरियन रितेश अग्रवाल सहित क्लब के 9 नये पदाधिकारीगण शपथ लेंगे।ज्ञात हो कि अध्यक्ष रोट आशीष महमिया ने अपने कार्यकाल की शुरुआत माँ बंजारी धाम में शेड निमार्ण कर शुरुआत की। इस शेड निमार्ण से दर्शन करने आए भक्तो को धूप एवं बरसात से राहत मिलेगी।

अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया ने बताया कि इस वर्ष भी हमारा क्लब शिक्षा, चिकित्सा के साथ सामाजिक कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी मे शुरुआत करते हुए शपथ ग्रहण वाले दिन मुख्य अतिथि के हाथों 5 व्हील चेयर ज़रूरतमंद मरीज़ को दी जाएगी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read