Homeरायगढ़रायगढ़-तमनार मुख्यमार्ग पर केशलापाठ पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा

रायगढ़-तमनार मुख्यमार्ग पर केशलापाठ पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा

सूचना पर पहुंची तमनार पुलिस ने बंद कराया भारी वाहनों का आवागमन

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़। रायगढ़-तमनार मुख्य मार्ग पर गोढ़ी- आमाघाट के बीच केशलापाठ पुल आज दोपहर भर-भरा कर गिर गया। पुल का एक किनारा क्षति ग्रस्त होने के बाद घटनास्थल पर हडक़ंप मच गया। कुछ समय के लिए वाहन चालक गाड़ी ब्रिज से पार करने के लिए डर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद खाली गाडिय़ां ब्रिज से पार करने लगे। घटना आज दोपहर 2:20 बजे की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस ने गाडिय़ों का आवागमन अभी बंद कर दिया है, फोर व्हीलर और हल्की गाडिय़ों को ही ब्रिज पार करने की इजाजत दी गई है।

पीडब्ल्यूडी करेगा वस्तु स्थिति का मुआयना
मिली जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। जिनके विभागीय अफसर कुछ समय बाद मौके पर पहुंचने वाले हैं। जिनके द्वारा ब्रिज की स्थिति भांपी जाएगी और गाडिय़ों के वजन के हिसाब से ब्रिज पार करने की अनुमति दी जाएगी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read