Homeरायगढ़मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने...

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने किया जरूरी सुविधाओं का इंतेजाम

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
प्रगति नगर से मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतेजाम किए हैं। यहां पहुंच रहे लोगों के शिफ्टिंग में सहयोग के साथ-साथ पूरे परिसर की साफ सफाई और व्यवस्था के लिए नगर निगम व अन्य विभागों से 400 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लोगों के लिए नाश्ते और भोजन का प्रबंध किया गया है। यहां स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है, मेडिकल वैन के साथ डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की टीम यहां मौजूद है। साथ ही यहां शिफ्ट हो रहे परिवार के बच्चों के स्कूल में दाखिले में सुविधा की दृष्टि से शिक्षा विभाग ने यहां कैंप लगाया है। शिफ्ट हो रहे लोगों को राशन कार्ड संबंधी दिक्कत न हो इसके यहां खाद्य विभाग की टीम ने हेल्प डेस्क बनाया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मां विहार कॉलोनी में लगभग 100 परिवारों को आवास आबंटित कर दिया गया है। यहां नगर निगम की टीम लोगों को शिफ्टिंग में सहयोग के साथ ही आवास में इलेक्ट्रिक और प्लंबिंग के कार्यों के लिए भी टीम लगाई गई है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read