Homeरायगढ़मड़ई महोत्‍सव : अपने पिता की स्‍मृति में प्रथम पुरस्‍कार देते हैं...

मड़ई महोत्‍सव : अपने पिता की स्‍मृति में प्रथम पुरस्‍कार देते हैं अमित

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुए 29वें मडई महोत्सव में यदुवंशियों ने सौर्य, साहस और पारंपरिक दोहा गाते हुए मड़ई महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुती दी। इसमें विजयी टीम को यादव कार्य समिति अध्यक्ष अमित यादव ने प्रथम पुरूस्कार एवं शील्ड दिया गया।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

शहर के रामलीला मैदान में 29वां राउत नाच महोत्सव में प्रदेश के कोने-कोने से आए रावत नाचा दलों ने अपनी शानदार नृत्य व शौर्यकला का प्रदर्शन किया। जिसमें सारंगढ़- बिलाईगढ़ का दल प्रथम रहा जिन्हें यादव कार्य समिति अध्यक्ष अमित यादव के द्वारा प्रथम पुरूस्कार दिया गया। यादव कार्य समिति अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के वंशज है। वे पिछले तीन सालों से अपने पिता वेदराम यादव के स्मृति में शहर के रामलीला मैदान में होनें वाले मड़ई महोत्सव प्रथम पुरूस्कार देते आ रहे हैं। और आगे भी इसे निरंतर जारी रखना की बात कही गई।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read