Homeरायगढ़Anjani Steel Hadsa : करेंट लगने से ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत,...

Anjani Steel Hadsa : करेंट लगने से ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत, [रायगढ़ में मजदूर की मौत] से फिर सवालों के घेरे में उद्योग सुरक्षा

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़, 22 जुलाई। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसे ने फिर से मजदूर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। [अंजनी स्टील हादसा] में झारखंड से आए एक ठेका श्रमिक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
([Anjani Steel Hadsa], [Raigarh mein mazdoor ki maut])

यह घटना पुँजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी के पास ग्राम उज्जलपुर स्थित अंजनी स्टील प्लांट की है, जहाँ मो. हैदर अंसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नयानगर, जिला साहेबगंज (झारखंड), कोल क्रशर साइट पर क्रेन बुश बार में हेल्पर का कार्य कर रहा था।

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह वहां खुले पड़े कटे हुए विद्युत तारों के संपर्क में आ गया और जोरदार करेंट लगते ही नीचे गिर पड़ा।
([Anjani Steel Hadsa])

घटना के बाद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। प्रबंधन को तत्काल सूचना दी गई और हैदर को रायगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

⚠️ [रायगढ़ में मजदूर की मौत] ने फिर खोली उद्योगों की पोल

([Raigarh mein mazdoor ki maut])

मृतक के परिजन सुबह रायगढ़ पहुंचे। पुलिस ने उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि उद्योगों में सुरक्षा को लेकर गम्भीर लापरवाही बरती जा रही है। ठेका श्रमिकों से जानवरों की तरह काम लिया जा रहा है लेकिन उनके सुरक्षा अधिकारों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। देश में बने श्रम कानूनों का पालन ज़मीनी स्तर पर नहीं हो रहा। ऐसे हादसों में ना सिर्फ ज़िंदगी जाती है, बल्कि पूरा परिवार तबाही में चला जाता है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read