Homeरायगढ़मंदिर तोड़े जाने को लेकर जमकर हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने...

मंदिर तोड़े जाने को लेकर जमकर हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने चर्च में फहराया भगवा झंडा

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
रायगढ़ के भाटापाली गांव में मंदिर तोड़े जाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च में चढ़कर भगवा झंडा फहराया दिया। साथ ही चर्च में लगे क्राॅस को भी हटा दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। भारी संख्या में पुलिस बल भी गांव में तैनात किया गया है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

दरअलस, ये पूरा मामला रायगढ़ के भाटापाली गांव का है। एक व्यक्ति ने गांव के छोटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इसाई धर्म से है। इस बात का पता जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुआ तो उन्होंने गांव में जाकर युवक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने गांव के चर्च में चढ़कर भगवा झंडा लहरा दिया। साथ ही चर्च में लगे क्राॅस को भी हटा दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है और दोनों समुदाय के लोगों को शांति बरतने की अपील कर रही है। फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। पूरे गांव को छावनी में तब्दील किया गया है। साथ ही पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर नजर बनाए हुये है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read