Homeरायगढ़बड़ी खबरः दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप, बंगाल-सिक्किम तक कांपी धरती,...

बड़ी खबरः दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप, बंगाल-सिक्किम तक कांपी धरती, हरियाणा-ओडिशा भी डोला

क्रांतिकारी संकेत
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली में भूंकप आने के लगभग ढाई घंटे बाद बिहार में भूंकप ने सभी को हिलाकर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। सिवान इसका केंद्र था। बिहार में आए भूंकप के झटके ने बंगाल से लेकर सिक्किम तक की धरती को हिलाकर रख दिया।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

सुबह लगभग 8.02 बजे भूकंप के कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है।

बता दें कि सोमवार को नयी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि दिल्ली में सोमवार सुबह 5:36 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले भूकंपों के उलट यह भूकंप दिल्ली में ही आया और इसकी उत्पत्ति पृथ्वी की सतह से सिर्फ 5 किमी नीचे हुई। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। गहरी नींद में सोए लोगों ने भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में आया यह भूकंप काफी जोरदार था।

इसके साथ ही हरियाणा और ओडिशा में सुबह-सुबह धरती कांपी है। हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। वहीं दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत ओडिशा के पुरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पुरी में आए भूकंप ने भी लोगों को डरा दिया। दिल्ली से भी ज्यादा जोरदार पुरी का भूकंप रहा। पुरी में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। दिल्ली-एनसीआर में तो लोगों ने भूकंप की आवाज भी सुनी।

दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम और बांग्लादेश में भूकंप आया. सभी जगह लोग भूकंप से डर गए. चलिए जानते हैं कहां-कैसा भूकंप आया।
-दिल्ली-एनसीआर- 4 की तीव्रता
-सिक्किम- 2.3 की तीव्रता
-ओडिशा का पुरी- 4.7 की तीव्रता
-बिहार का सीवान- 4 की तीव्रता
-हरियाणा- 4 की तीव्रता
बांग्लादेश- 3.5 की तीव्रता

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read