Homeरायगढ़वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस नेता चित्रसेन भाजपा में...

वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस नेता चित्रसेन भाजपा में शामिल

समाजसेविका संध्या भी भाजपा में
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
नगर निगम की लड़ाई अब तेज होती जा रही है। इसमें नेता पाला बदलकर पार्टी को मजबूत या कमजोर कर रहे हैं। इसी क्रम मे वार्ड नंबर 13 के भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान मंत्री ओ.पी. चौधरी के समक्ष कांग्रेस के प्रभावशाली नेता एवं शहर महामंत्री चित्रसेन निषाद ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा प्रवेश किया। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चित्रसेन निषाद को पुराने बस्ती के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था। अब चित्रसेन के भाजपा में शामिल हो जाने से भाजपा की स्थिति वार्ड नंबर 13 में काफी मजबूत नजर आ रही है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

इसी के साथ पुरानी बस्ती की प्रसिद्ध समाज सेविका संध्या द्विवेदी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। महिला शक्ति के रूप में समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध संध्या द्विवेदी का भाजपा का साथ देना वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस को झटका देगा। मंत्री ओपी चौधरी ने इसे भाजपा की कार्यशैली का परिणाम बताया। बहरहाल चुनाव में लाभ-हानि का पता चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगा। लेकिन इतना तय है कि वार्ड नंबर 13 के भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को इसका लाभ मिलता नजर आ रहा है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read