Homeरायगढ़पिछले 5 साल भाजपा ने धर्मजयगढ़ का विकास कार्य रोका : ऋतुराज...

पिछले 5 साल भाजपा ने धर्मजयगढ़ का विकास कार्य रोका : ऋतुराज सिंग ठाकुर

शहर विकास का रोड मैप तैयार, राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए होगा काम

क्रांतिकारी न्यूज
रायगढ़।
पिछले नगर पंचायत चुनाव में धरमजयगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना जनादेश दिया था। नगर पंचायत में कांग्रेस की सरकार थी। जनता की चुनी हुई सरकार को बार-बार अविश्वास प्रस्ताव लाकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने शहर के मतदाताओं का अपमान किया था। जिनके कारण 5 साल तक शहर का विकास नहीं हो सका आज वे लोग भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। झूठ और अफवाह के दम पर भाजपा जो माहौल बनाना चाह रही है उसे धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। धर्मजयगढ़ की जनता भाजपा के षडयंत्रों का जवाब इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके करेगी।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि धरमजयगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव अग्रवाल युवा और संघर्षशील नेता हैं। राजीव के अंदर काम करने का जज्बा है। धरमजयगढ़ के विकास को लेकर पूरा रोड मैप तैयार हो गया है। भाजपा ने जिन विकास कार्य को रोका था, उन्हीं विकास का रूप को प्रमुखता से किया जाएगा। शहर के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण, जिन वार्डों में सडक़ अधूरी है उनका पूरा करना। पानी की समस्या को नगर पंचायत क्षेत्र से पूरी तरीके से खत्म करना। इसके अलावा शहर के हर वार्ड में सप्ताह में एक दिन जन समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत आम जनता के सुझाव अनुरूप विकास कार्य को चिन्हित करना। शहर के गरीब और मध्यम वर्गी फुटकर व्यापारियों के लिए चौपाटी निर्माण के साथ धरमजयगढ़ बस स्टैंड को पूर्ण रूप से व्यवस्थित तथा वर्षों से ठेले एवं गुमटियों के माध्यम से अपना जीवन यापन करने वाले छोटे व्यापारियों को किसी प्रकार का परेशानी ना हो, इसके लिए नगर पंचायत में प्रस्ताव पारित कर व्यापारियों के साथ मिलकर उनकी स्थाई व्यवस्था करने का काम किया जाएगा ताकि सरकार बार-बार उन्हें परेशान ना करें। शहर के विकास में राजनेताओं के अलावा युवा, महिला, शिक्षक शहर के अधिवक्तागण और सामाजिक संस्था और बुद्धिजीवों का सुझाव भी विशेष रूप से समाहित कर काम किया जाएगा। राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में धरमजयगढ़ नगर पंचायत में आम जनता की नगर सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस गांव, गरीब और किसानों की पार्टी
नगर पंचायत क्षेत्र का कई वार्ड आज भी पूरी तरह कर ग्रामीण परिवेश में ही संचालित हो रहा है। इन वार्डों में विकास की कमी आज की साफ झलकती है। भाजपा ने लंबे समय तक शहर में शासन किया है मगर वार्डों का विकास नहीं हो पाया। सत्ता में रहकर सिर्फ भ्रष्टाचार को ही अंजाम दिया गया है। पिछले कार्यकाल में भाजपा के पार्षद और अध्यक्ष ने मिलकर नगर पंचायत को पूरी तरह खोखला कर दिया है। अब इस चुनाव में सिर्फ चेहरा बदला है नियत नहीं। कांग्रेस गांव गरीब और किसने की पार्टी है कांग्रेस की सरकार बनी तो ग्रामीण परिवेश के सभी वार्डों को शहर के मुख्य धारा से जोड़ दिया जाएगा।

वार्डों के जनसंपर्क में मिल रहा है भारी जनसमर्थन
राजीव अग्रवाल नगर में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोकसत्ता ही राजू के साथ खड़े हो रहे हैं। भाजपा के झूठे वादों का पिटारा खुल चुका है लोग समझ चुके हैं कि भाजपा की कटनी और करनी में बहुत अंतर है पिछले 14 महीने के शासन में यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा किसान और मजदूर तथा आम जनता के साथ धोखा कर रही है। पिछले चुनाव में चीन वालों में भाजपा मजबूत थी उन वार्डों में जनता जबरदस्त विरोध कर रही है और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर शहर विकास के लिए आगे आ रही है इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि धरमजयगढ़ नगर पंचायत का माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।
शहर बचाने की लड़ाई में आगे थे राजीव, अब भी लड़ेंगे
धरमजयगढ़ में लगने वाले उद्योगों के खिलाफ भी राजीव अग्रवाल ने लंबी लड़ाई लड़ी जब धर्मजयगढ़ गुजरने के लिए वेदांत देवी पावर जैसी कंपनियां पैर पसार रही थी तब राजीव युवक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने जमकर इन उद्योगों का विरोध किया था। जनसुनवाईयों में पुलिस की लाठियां खाई थी। शहर बचाने की लड़ाई में राजीव हमेशा आगे रहे थे। अभी शहर को बचाने के लिए जो भी लड़ाई लड़ी जाएगी, कांग्रेस और राजीव अग्रवाल और कांग्रेस आगे रहेगा।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read