Homeरायगढ़ज्योति पटेल बने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के भाजपा अध्यक्ष

ज्योति पटेल बने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के भाजपा अध्यक्ष

क्रांतिकारी संकेत
सारंगढ़।
वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति पटेल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा में लंबे समय से चल रहे संगठन चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता व संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे ज्योति पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

वर्तमान में वे जिला पदाधिकारी के साथ ही पूर्व में रायगढ़ भाजपा में भी जिला उपाध्यक्ष भी रहे। अपनी एक अलग छवि बनाए रखने में सफल रहे ज्योति पटेल के नाम पर मुहर लगने के बाद अब तमाम कयासों पर विराम लग गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए  पूर्व विधायक केराबाई मनहर के साथ ही नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय गोपाल सहित कई लोग दावेदारी कर रहे थे लेकिन अंतत: भाजपा संगठन ने सारंगढ़ भाजपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया है जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read