
क्रांतिकारी संकेत न्यूज
रायगढ़। रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लालमणि त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। लोकनाथ केशरवानी ने सचिव पद और निशांत चौबे ने सह सचिव पद पर जीत हासिल की है।
रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही बार रूम व न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह 11 बजे से मतदान परारंभ हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। जिला अधिवक्ता संघ में कुल 527 सदस्य मतदाता सदस्य थे, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के बाद रात 9 बजे तक परिणाम आए। चुनाव अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। इसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर लालमणि त्रिपाठी विजयी घोषित किए।
वहीं लोकनाथ केशरवानी सचिव, निशांत चौबे सह सचिव पद पर निर्वाचित घोषित हुई। इस चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद के लिए वोट डाल गए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। अध्यक्ष पद के लिए लालमणि त्रिपाठी और मातादिन यादव के बीच मुख्य मुकाबला था। इसी तरह सचिव पद पर लोकनाथ केशरवानी, आशीष मिश्रा और मेदनी मिश्रा के बीच मुकाबला हुआ। सहसचिव के पद पर निशांत चौबे और गोपी नाथ यादव चुनाव मैदान में थे।