
अपर कलेक्टर राजीव पांडेय भिलाई नगर निगम के आयुक्त बनाए गए
क्रांतिकारी संकेत न्यूज
रायगढ़। राज्य शासन ने एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 9 नगर निगम आयुक्त इधर से उधर हुए हैं। रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी का भी तबादला किया गया है। अब वे बिलासपुर के अपर कलेक्टर होंगे। उनके स्थान पर बीरगांव नगर निगम के आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय को रायगढ़ निगम का आयुक्त बनाया गया है। अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय का तबादला नगर निगम भिलाई में आयुक्त के पद पर किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडे को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। देवनारायण कश्यप को आयुक्त अंबिकापुर बनाया गया है। सुमित अग्रवाल को आयुक्त नगर निगम दुर्ग बनाया गया है। राजीव कुमार पाण्डेय को आयुक्त नगर निगम भिलाई बनाया गया है। निर्भय कुमार साहू को आयुक्त नगर निगम जगदलपुर बनाया गया है। बृजेश सिंह क्षत्रिय को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया है. प्रिया गोयल को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। युगल किशोर को बिरगांव नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अतुल विश्वकर्मा को राजनांदगांव निगम आयुक्त बनाया गया है।