
मौैसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सूर्यदेव के तेवर देख लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। जरूरत पडऩे पर कामकाजी लोग लोग घर से धूप से बचने पूरी तरकीब के साथ निकल रहे हैं। बाकी लोग शाम ढलने के बाद ही घर से निकल रहे हैं। इधर मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना न के बराबर जताई है। रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों क ेलिए लूट की चेतावनी भी जारी की गई है।
बुधवार को रायगढ़ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि लोगों को एहसास इससे 2 से 3 डिग्री अधिक महसूस हो रहा था। सुबह 10 बजे के बाद सूर्य की तपिश इतनी तेज हो जा रही है कि लोग घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। आम तौर पर चहल-पहल रहने वाली सडक़ें दोपहर में सूनी हो जा रही हैं। दिन ढलने के बाद ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में ग्रीष्म लहर (हीट वेव) चलने की संभावना जताई है। खासकर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है।
लू से बचने करें ये उपाय
पानी और उपयुक्त तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें।
हल्के रंग के कॉटन कपडे पहनें व पूरे शरीर को ढककर रखें।
यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित है, तो उस व्यक्ति को छाया के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोंछें/शरीर को बार-बार धोएं. सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें?