
लैलूंगा विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न, भाजपा सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा
रायगढ़। भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान में और अधिक गति लाने के साथ साथ सदस्यता की समीक्षा करने के लिए प्रदेश और जिलों के बाद रायगढ़ में भाजपा द्वारा लैलुंगा की विधानसभा की समन्वय बैठक रखी गई थी।
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सदस्यता अभियान को गति देने के लिए हर बूथ में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोडऩा होगा, जिसके लिए हमें गाँव में छोटी-छोटी टोली बनाकर निकला चाहिए जिससे गाँव में अधिक से अधिक सदस्य बने साथ ही उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराते चलें।
जिला संयोजक विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर विधानसभा में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी ली एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संपर्क करने व लोगों सदस्यता अभियान से जुडऩे आग्रह करने को कहा। जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल चुनाव के लिए प्रत्येक मंडल में सौ सक्रिय सदस्य बनाया अनिवार्य है इसीलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है और सभी मंडलों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने हैं। बैठक का संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा ने किया। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, अरुण राय, सुरेन्द्र पांडेय, अमरदीप सिंह जटाल ,महेश राम उरांव सहित विधानसभा समन्वय समिति, महामंत्री, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सदस्यता टोली और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।