Homeरायगढ़Raigarh News : नाटक मंडली से भरी ट्रेक्टर पलटी, 5 लोग घायल,...

Raigarh News : नाटक मंडली से भरी ट्रेक्टर पलटी, 5 लोग घायल, धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग की घटना

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़ जिले धरमयजगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात नाटक मंडली से भरी ट्रेक्टर पलटने की घटना में 5 लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना धरमयजगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर बायसी में नाटक कार्यक्रम करने के पश्चात बीती रात वापस अपने घर लौट रही नाटक मंडली की ट्रेक्टर जब भोजपुर के पास पहुंची ही थी कि चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रेक्टर सड़क किनारे ही पलट गई।

इस घटना में नाटक मंडली के कापू क्षेत्र के धनपुरी गांव के निवासी 5 लोग दशरथ चैहान, मुकेश राठिया, धर्मेंद्र राठिया संतोष यादव और हेमसिंह को गंभीर चोट आई है। वहीं अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।  

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read