Homeरायगढ़जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण की कार्यवाही...

जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

पुसौर, घरघोड़ा व धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों हेतु सरपंच व पंच पदों हेतु आरक्षण की कार्यवाही पूरी

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज 9 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 हेतु जिला पंचायत रायगढ़ के 18 निर्वाचन क्षेत्रों व 7 जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत पुसौर, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ के सरपंच पद हेतु ग्राम पंचायतों का प्रवर्गवार आरक्षण एवं पंचों के लिए वार्डों का प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, एडिशनल सीईओ एन.आर.पटेल व महेश पटेल सहित संबंधित विकासखण्ड के सीईओ जनपद व जनप्रतिनिधि व जनसामान्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

जिसके अनुसार जिला पंचायत रायगढ़ के 18 निर्वाचन क्षेत्रों में जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-01 अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक-02-अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-03 अजा महिला, क्षेत्र क्रमांक-04 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक-05 अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-06 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक-07 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक-08 अजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-09 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक-10 अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-11 अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-12 अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-13 अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक-14 अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-15 अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-16 अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक-17 अजजा महिला एवं क्षेत्र क्रमांक-18 अजजा मुक्त हुए।

जिला रायगढ़ के 7 जनपद पंचायत के अध्यक्ष हेतु जनपद पंचायत रायगढ़-अनारक्षित महिला, पुसौर-अजा महिला, खरसिया-अजजा महिला, घरघोड़ा-अजजा मुक्त, तमनार-अजजा मुक्त, लैलूंगा-अजजा महिला एवं जनपद पंचायत धरमजयगढ़-अजजा महिला मुक्त हुए। जिले के 07 जनपद पंचायतों के 159 निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण कार्यवाही किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति के 18 अनुसूचित जनजाति के 77, अपिव के 04 पदों का आरक्षण किया गया एवं शेष 60 पद अनारक्षित हुए। आरक्षित प्रवर्गों में से अनुसूचित जाति महिला के 10, अनुसूचित जनजाति महिला के 41 अपिव महिला के 03 पद तथा अनारक्षित महिला के 32 पद हेतु आरक्षण किया गया। ग्राम पंचायत 550 सरपंच पद के आरक्षण कार्यवाही में अनुसूचित जाति के 25, अनुसूचित जनजाति के 419, अपिव के 19 पदों का आरक्षण किया गया एवं शेष 87 पद अनारक्षित हुए। आरक्षित प्रवर्गों में से अनुसूचित जाति महिला के 13, अनुसूचित जनजाति महिला के 211, अपिव महिला के 10 पद तथा अनारक्षित महिला के 44 पद हेतु आरक्षण किया गया। इसी प्रकार जिले के 550 ग्राम पंचायतों के 7497 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की गई। जिसमें अनुसूचित जाति के 773, अनुसूचित जनजाति के 3909, अपिव के 270 पदों का आरक्षण किया गया एवं शेष 2545 पद अनारक्षित हुए। आरक्षित प्रवर्गों में से अनुसूचित जाति महिला के 541, अनुसूचित जनजाति महिला के 2085, अपिव महिला के 167 पद तथा अनारक्षित महिला के 1418 पद हेतु आरक्षण किया गया।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read