Homeरायगढ़9 अक्‍टूबर को रोटरी ग्रेटर डांडिया 2024 का होटल अंश में ...

9 अक्‍टूबर को रोटरी ग्रेटर डांडिया 2024 का होटल अंश में होगा आयोजन

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़। सामाजिक संस्‍था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा नवरात्रि में 9 अक्टूबर को शहर के अंस होटल में डांडिया काम्पटीशन होगा। इस बार गुजरात के छैला समूह को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है, जो मां अम्बे की भक्ति में डूबे प्रतिभागियों को डांडिया कराएंगे। होटल अंस में आयोजित पत्रकारवार्ता में क्लब फाउंडर पुरुषोत्तम अग्रवाल, चेयरमैन कल्पेश पटेल ने बताया कि इस मर्तबे डांडिया कार्यक्रम 9 अक्टूबर को होगा। ग्रेटर डांडिया में हिस्सा लेने प्रतिभागियों में जजेस द्वारा बेस्ट ग्रुप, कपल, डांडिया किंग क्वीन, प्रिंस, प्रिंसेस, बेस्ट मेल फीमेल पुरस्कार के साथ गिफ्ट हैम्पर भी दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ के मेम्बर्स सालभर सेवा कार्य, मेडिकल, पर्यावरण, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम कराते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े रहते हैं। वहीं, नवरात्रि में डांडिया नृत्य कराने की पहल भी होती है। दरअसल, पहले केवल गुजरात में ही पारंपरिक डांडिया कार्यक्रम होते थे, मगर इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देख अब रायगढ़ में भी डांडिया कम्पटीशन होने लगे हैं। 9 अक्टूबर को अंस होटल में आयोजित ग्रेटर डांडिया में आधा घंटे पहले तक प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। 500 रुपए का पास है। कार्यक्रम स्थल में पहले रोज माता की पूजा होगी, फिर गरबा शुरू होगा। बताया यह भी गया इस बरस ग्रेटर डांडिया कार्यक्रम 5 से 6 लाख में होगा। इसके लिए 1200 पासेस भी बनाए गए हैं ताकि बैठक से लेकर आयोजन बेहतर हो सके।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर रायगढ़ के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल, अजय बेरीवाल, रामजी लाल अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

इस भव्य कार्यक्रम के प्रायोजक अनूप बंसल इंड सिनर्जी, बजरंग अग्रवाल पीआरए ग्रुप, स्काई टीएमटी विकास अग्रवार, श्रीश्याम प्रॉपटी है। साथ ही रोटरी बेटर डांडिया 2024 का भव्य आयोजन पारिचारिक साहोल एवं आरतीय सभ्यता संस्कृति को महत्व देते हुए किया जाएगा। जिसमें सुप्रसिद्‌ध फैला सुप (विनोद पटेल एंड पार्टी) द्वारा आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं गुजरात से डांडिया समूह की महिलाएँ शिरकत करेंगी जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी तरह रोटरी करब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जयसवाल व कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल ने बताया कि रोटरी बेटर डांडिया 2024 के मनभावन रंगारंग आयोजन के अंतर्गत विविध प्रतियोगिता भी आयोजित होगी जिसके अंतर्गत डांडिया किंग, डांडिया क्वीन, बेस्ट कपल डांडिया, बेस्ट ड्रेस पुरुष, बेस्ट ड्रेस महिला, बेस्ट ग्रुप डांडिया व बच्चों को डांडिया प्रिंस व डांडिया प्रिंसेज का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को उपहार दिया जाएगा। रोटरी ग्रेटर गरबा डांडिया 2024 के भव्य आयोजन को भव्यता देने में रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोतम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष कल्पेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, मनोज बेरीवाल, नयन अग्रवाल, राजा टॉक सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read