Homeरायगढ़रायगढ़ नगर में निकली भव्य निशान यात्रा, झूमते- नाचते नजर आए श्यामप्रेमी

रायगढ़ नगर में निकली भव्य निशान यात्रा, झूमते- नाचते नजर आए श्यामप्रेमी

आज रेड क्वीन में कृतार्थ कीर्तन का आयोजन जाने-माने भजन गायक कन्हैया मित्तल करेंगे शिरकत

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
फागुन माह में युवा श्याम प्रेमियों की संस्था श्री श्याम सरकार द्वारा नगर में गुरुवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी शामिल हुए। स्थानीय गांधी गंज से सुबह 10:00 बजे निशान यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो जैसे श्याम टॉकीज चौक,एमजी रोड,रामनिवास टॉकीज चौक,सिल्वर पैलेस रोड, गौरीशंकर मंदिर चौक, पुत्री साल पैलेस रोड, लाल बिल्डिंग रोड, हटरी चौक से सुभाष चौक होती हुई संजय कंपलेक्स श्याम मंदिर पहुंची। श्याम मंदिर में बाबा श्याम को निशाना अर्पित किया गया। मंदिर में श्री श्याम मंडल यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में हजार से 1200 निशान उठाए गए। 

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

       कृतार्थ के दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन निशान यात्रा में बड़ी संख्या मे श्यामप्रेमी महिलाओं ,युवतियों और युवाओ ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम गांधी गंज राम मंदिर में विधिवत निशान की पूजा अर्चना की गई  इसके बाद भक्तों को निशाना वितरित किए गए। यात्रा में सभी श्याम प्रेमी झूमते नजर आए एवं रंग गुलाल खेल कर फाल्गुन उत्सव मनाया। हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए गुलाल के रंगों की छटा में श्याम भक्त बहुत ही मनमोहक और आकर्षक लग रहे थे। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ पुष्प वर्षा की गई। कर्मा, ढोल धमाल,डीजे,रंग-गुलाल,पुष्प वर्षा आदि रहे यात्रा में मुख्य आकर्षण। भगवान कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा को फूलों से सजी घोड़ा गाड़ी में रखा गया था। जो यात्रा में साथ-साथ चल रही थी।नगर वासी आरती की थाल लिए पूजा अर्चना कर रहे थे।

आज होगा रेड क्वीन में भव्य कीर्तन का आयोजन कन्हैया मित्तल के साथ और भी भजन गायक होंगे शामिल

फागुन माह में आयोजित कृतार्थ  के इस दो दिवसीय आयोजन में आज 21 फरवरी शुक्रवार को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया है  जो शाम 7:00 बजे स्थानीय रेड क्वीन में होगा। इस कीर्तन के लिए खासतौर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जी को आमंत्रित किया गया है। उनके साथ ही भजन गायिका विशि अरोड़ा और पारस लाडला भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम सरकार के सदस्यों ने नगर वासियों एवं श्याम प्रेमियों से अपील की है कि आप इस कीर्तन में अधिक से अधिक पधारे कीर्तन पूर्णता निशुल्क है एवं किसी प्रकार का कोई पास नहीं है। समय पर आए और अपना स्थान सुनिश्चित करें।  हम और आप मिलकर बाबा का गुणगान करेंगे और फागुन उत्सव मनाएंगे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read