Homeरायगढ़आशीर्वाद पैनल के सिरिल कुमार ने लिया जनता का आशीर्वाद

आशीर्वाद पैनल के सिरिल कुमार ने लिया जनता का आशीर्वाद

रायगढ़ को फूलों का शहर बनाने की परिकल्पना के साथ लड़ रहे हैं चुनाव

क्रांतिकारी न्यूज
रायगढ़।
रायगढ़ नगर निगम चुनाव पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग चुका है चुनाव समर में उतरने वाले प्रत्याशी प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। क्रांतिकारी संकेत के यूट्यूब चैनल के खास कार्यक्रम ‘चलते-चलते चुनाव पर चर्चा’ कार्यक्रम में आशीर्वाद पैनल के प्रत्याशी सिरिल कुमार ने हमसे खास बातचीत की है।सोमवार की सुबह सिरिल कुमार रामभाटा,संजय मैदान वार्ड क्रमांक तीन और चार के एरिया में अपना जनसंपर्क कर रहे थे। सिरिल के जनसंपर्क कार्यक्रम में कार्यकर्ता और महिलाओं का लंबा हुजूम देखा गया। सिरिल जिस इलाके में प्रचार प्रसार कर रहे थे, वह इलाका रायगढ़ के प्रथम मेयर रहे जेठूराम मनहर और जानकी काटजू का इलाका है।

खास बात यह है कि यह दोनों भी इस बार नगर निकाय चुनाव में महापौर के प्रत्याशी हैं। इसके बावजूद दोनों वार्डो में सिरिल कुमार को जोरदार जन समर्थन मिलता दिख रहा था। बातचीत के दौरान सिरिल ने बताया कि नगर निगम रायगढ़ को फूलों का शहर बनाने की परिकल्पना के साथ इस चुनावी मैदान में उतरे हैं। इंजीनियर सिरिल कुमार पूरे शहर को इंटरनेट जोन, युवाओं के लिए फ्री वाई-फाई, वार्ड समस्या निवारण केंद्र, महिलाओं के लिए कैप्सूल टॉयलेट, रायगढ़ शहर को आवारा पशुओं से मुक्त, करियर स्पोर्ट्स एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर, सफाई कर्मियों को परमानेंट करने जैसे कई बड़े मुद्दों को धरातल पर लाने की दिशा मे अपनी बात रखी है। इसके अलावा थर्ड फ्रंट आशीर्वाद पैनल के जारी घोषणा पत्र के सभी मुद्दों पर शहर विकास पर काम करने की बात उन्होंने कही है।उन्होंने बताया आशीर्वाद पैनल के 12 पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और सभी प्रत्याशियों की जीतने की प्रबल संभावना है इसके साथ महापौर का चुनाव जीत रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर मुद्दा विहीन होने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि शहर विकास के लिए भाजपा और कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

जीवर्धन को बताया रबर स्टाम्प
भाजपा के महापौर प्रत्याशी को थर्ड फ्रंट के सिरिल कुमार ने रबर स्टैंप बताया है। उनका कहना है कि भाजपा ने एक डमी कैंडिडेट को मैदान में उतारा है भाजपा जीवर्धन के नाम का उपयोग कर रही है और रिमोर्ट दूसरे के हाथों में रहेगा इस बात को रायगढ़ की जनता भली-भांति समझ गई है इसीलिए जनता अब हमारे साथ है।
दबाव की राजनीति कर रहे हैं ओपी और भाजपा
आशीर्वाद पैनल के प्रत्याशी ने भाजपा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ की आम जनता का फोन रिसीव नहीं करते हैं आशीर्वाद पैनल शहर के 22 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतार रही थी मगर भाजपा और वित्त मंत्री के लोगों ने दबाव डालकर 10 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम वापसी कराया है। रायगढ़ की जनता दबाव की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी इस चुनाव में भाजपा को आम जनता खुद जवाब दे देगी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_img
spot_imgspot_img

Must Read