Homeरायगढ़धनतेरस आज : बाजार में खूब बरस रहा धन

धनतेरस आज : बाजार में खूब बरस रहा धन

धनतेरस पर मां लक्ष्मी व कुबेर के साथ ऋषि धन्वंतरि की होगी पूजा

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का प्रारंभ होगा। पहले दिन मां लक्ष्मी व कुबेर के साथ ऋषि धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। यम के नाम दीप जलाए जाएंगे। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन लोग कुछ न कुछ खरीददारी करते हैं। इसके लिए बाजार भी सज-धज कर तैयार है। ज्वेलरी के साथ बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स व आटोमोबाइल्स में बूम रहेगी। इधर शहर में धनतेरस व दीपावली के पूर्व ही बाजार में खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। 

मंगलवार को धनतेरस के लिए उमडऩे वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मुख्य मार्केट की ओर आने वाले मार्गों पर चारपहिया वाहन को प्रतिबंधित कर दिया है।
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस कल यानी 29 अक्टूबर को मनाया जाएगी। धनतेरस के दिन खरीदारी की जाती है और इसके बाद मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। पंडितों के मुताबिक इस साल त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस की शाम यानी प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपदान किया जाता है। इस बार 29 अक्टूबर के दिन प्रदोष काल शाम 5:38 मिनट से शुरू होगा, जो 6:55 मिनट तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस के दिन दीपदान के लिए पूरे 1 घंटे 17 मिनट का समय मिलेगा। लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने, चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करते हैं, जो घर में धन और समृद्धि के आगमन का प्रतीक होता है। इसी मान्यता के चलते इस दिन खूब खरीदी होती है। इसके लिए शहर का बाजार भी तैयार है। माना जा रहा है, धनतेरस के दिन करोड़ों रुपए का कारोबार होगा। विशेषकर, सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, आटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स व कपड़ों की खूब खरीददारी होगी। 

धनतेरस के स्थिर शुभ लग्न मुहूर्त पर एक नजर
कुंभ लग्न – दिन में 1:41 से 3:04 बजे तक (मंगलवार)
वृष लग्न – शाम 6:11 से 8:08 बजे तक (मंगलवार)
सिंह लग्न – मध्यरात्रि 12:39 से 2:53 बजे तक

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read