Homeरायगढ़बेहतर कार्य के लिए विभाष सिंह को दिल्‍ली में मिला पुरस्‍कार

बेहतर कार्य के लिए विभाष सिंह को दिल्‍ली में मिला पुरस्‍कार

उद्योग मंत्री के हाथों मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
जिले के चर्चित और जुझारु युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को राजधानी दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वरा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

जानकारी अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के होटल हयात रेजीडेंसी में दैनिक भास्कर के द्वारा आयोजित प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया में रायगढ़ जिले के युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड उनके द्वारा सामाजिक कार्य और कोविड कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों के लिये मुसीबत के समय उनके घरों तक पहुंचकर देवदूत बनकर बेहतर कार्य के लिये मिला है। विभाष सिंह ठाकुर आंदोलनकारी नेता के रूप में रायगढ़ ही नही अपितु पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं।

बड़े से बड़े आंदोलन हो या फिर बड़ी रैली प्रदर्शनों में इनकी भूमिका देखते ही बनती है। विभाष के इन्हीं कार्यो के चलते दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम उन्हें केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला है। रायगढ़ के युवा विभाष को यह सम्मान रायगढ़ के लिये गौरव की बात है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read