
क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़
पुलिस ने बेटी शबनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शेर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ लड़ाई कर रहे बेटे ने बीच बचाव करने आई मां को धक्का दे दिया। जिससे बुजुर्ग के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने गुरुवार को बताया कि हमीदुन निशा अपने परिवार के साथ न्यू सीमापुरी इलाके में रहती थीं।
बकौल पुलिस परिवार में बेटा शेर अली, बहू संजीदा, शेर अली के तीन बच्चों के अलावा तीन बेटी व एक और बेटा है। शेर अली लोनी, गाजियाबाद में दर्जी का काम करता था। बुधवार रात संजीदा और शेर अली के बीच ईद पर कपड़े बनाने को लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव कराने आई मां निशा को शेर अली ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गई और उन्हें सिर में चोट आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल हालत में महिला को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहू ने आरोप लगाया है कि उसके पति शेर अली ने सास के साथ मारपीट की। बहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शेर अली अक्सर घर में विवाद करता था।
पुलिस ने बेटी शबनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शेर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी स्वीकार किया है उसने गुस्से में आकर मां को पटक दिया था जिससे उसकी जान चली गई।
पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि बीते दिनों इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय एक युवक की कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आठ मार्च को नई सीमापुरी में हुए झगड़े की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान टीम ने पाया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी जावेद को पकड़ लिया गया और कैंची भी बरामद कर ली गई है





